Tuesday, Jun 24, 2025 | Time 12:10 Hrs(IST)
 logo img

वरीय पत्रकार गोपाल शर्मा व् अन्य प्रेस दिवस पर सम्मानित !

वरीय पत्रकार गोपाल शर्मा व् अन्य प्रेस दिवस पर सम्मानित !
Ramnath Vidrohi
Views: 170

देवघर : तिलक सेवा समिति ने 57 वें राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार “न्यूज मक्रांत” के संपादक गोपाल शर्मा समेत कई पत्रकारों को किया सम्मानित

November 18,2022
पत्रकारों को सम्मान मिलना चाहिये : सेवा निवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश चन्देश्वर पांडेय
आज की पत्रकारिता चुनौतियों – जोखिमो से भरा है : एचके राय
पत्रकारों को सम्मान की नही आर्थिक मदद की आवश्यकता है : प्रो सिंह
न्यू


देवघर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर तिलक सेवा समिति ने किया वरिष्ठ पत्रकार और “न्यूज मक्रांत” के संपादक गोपाल शर्मा समेत दर्जनों पत्रकारों को किया सम्मानित
देवघर : शहर के बीएन झा पथ शिवराम झा चौक के निकट स्थित जानकी आश्रम के सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर तिलक सेवा समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्वेत पत्र के संपादक कमलेश तुलसियान ने कहा कि आज की पत्रकारिता खतरों से भरा है। कॉरपोरेट घराने सरकार के खिलाफ लिखती नही औऱ छोटे मीडिया हाउस विज्ञापन रुकने के डर से नही लिख पता है। पत्रकारिता पर कई तरह के खतरे है। इधर सेवा निवृत्त प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश चन्द्र शेखर पांडेय ने कहा कि आज की पत्रकारिता में कई तरह के खतरे होते हुए भी लोग ईमानदारी से लिख रहे है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सावधानी से काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता में कई तरह के संकट है। पत्रकारों के लिए सरकार के पास कोई योजना नही है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरेकृष्ण राय ने अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पत्रकार “न्यूज मक्रांत” के संपादक गोपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों पर सभी सरकार शेंसरशीप लगाती रही है। पत्रकारों पर हर सरकार दमन करती रही है। विपक्ष मीडिया के सहारे सत्ता में पहुचती ओर फिर वह भी वही करती है। कार्यक्रम मो झामुमों नेता सूरज झा आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद समिति ने पत्रकारो शॉल ओढ़ाकर और बैग और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अध्यक्ष जेम्स कुमार नबाव, विजय राय, विजय सिन्हा, राजा 24, अजय सन्तोषी, रणजीत बर्णवाल, विन्यदेव, धन्नजय, अरविंद यादव, ऋतुराज, राजेश सिन्हा, वरुण सिहा, अजय परिहस्त, राजन के अलावे माया केशरी, निशा सिंह आदि शामिल थे।