Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:05 Hrs(IST)
 logo img

श्री राणीसती दादी जी का भव्य जन्मोत्सव

श्री राणीसती  दादी जी का भव्य जन्मोत्सव
Ramnath Vidrohi
Views: 108

 भागलपुर बिहार।
16 नवंबर 2022 

       *हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राणीसती  दादी जी का भव्य जन्मोत्सव आगामी 17 नवंबर 2022 दिन गुरुवार को श्री रानी सती चुनिहारी  टोला भागलपुर में श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वाधान में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।* 

        *जिसमें प्रातः 6:00 बजे से अलौकिक श्रृंगार एवं पूजन दोपहर 12:30 से सुमधुर भजनों के साथ दादी जी का भव्य मंगल पाठ जिसे आशीष शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। दिन 3:00 बजे से श्री राणी सती दादी जी के जन्मोत्सव का भंडारा रात्रि 8:00 बजे तक जारी रहेगा।*

    *उपरोक्त समस्त आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिल खेतान महा मंत्री ओमप्रकाश कानोडिया संयोजक राज़ कुमार खेमका सह संयोजक अरविंद चिरानिया मनोज चूड़ी वाला दीपक नवलगढ़ीया आत्माराम बुधिया अशोक झुनझुनवाला रमेश झुनझुनवाला आदि लगे हुए हैं।* 
*मुख्य आकर्षण जन्मोत्सव मेहंदी उत्सव ग।जरा उत्सव चुनरी उत्सव उत्सव के साथ ज्योति पूजन एवं भव्य श्रृंगार।* *ज्ञात हो कि मां जगदंबा स्वरूपा श्री राणी सती दादी जी का प्राकट्य संवत् 1352 को मंगसीर वदी नवमी के दिन ही त्रिशूल के रूप में हुआ था एवं इनका मुख्य मंदिर झुंझुनू में अवस्थित है इसके साथ ही आज के समय पूरे भारत में इनका मंदिर है हर जगह इनका जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है इसी क्रम में भागलपुर में भी यह आयोजन कई वर्षों से मनाया जा रहा है।*

*इस आयोजन में महिलाओं द्वारा अपने सुहाग की रक्षा एवं परिवार की मंगल कामना के लिए दादी का मंगल पाठ किया जाता है।* 
*सभी दादी भक्त सपरिवार कतारबद्ध होकर मां जगदंबा का दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।*
*मां जगदंबा का दरबार सहित पूरा मंदिर फूलों और फलों से सजाया जाएगा मां जगदंबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।*
 *इस आयोजन में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल  होते हैं।* 
*यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है।*