Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:44 Hrs(IST)
 logo img

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में शहीदों के साथ हो रहे अपमान पर आक्रोश

 पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में  शहीदों के साथ हो रहे अपमान पर आक्रोश
Ramnath Vidrohi
Views: 125

पातेपुर 
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में  शहीदों के साथ हो रहे अपमान पर आक्रोश में है परिवार एवम गांव के लोग।
सांसद से विधायक के साथ मुख्यमंत्री के विरोध में की जमकर नारेबाजी। शहीद के साथ हो रहे अपमान का लगाया जनप्रतिनिधियों गंभीर आरोप।
 शहीद के बेटा पूर्व सैनिक सुरेंद्र साहनी ने पत्रकारों से शहीद परिवार के  नाम नही कहने को कहा। शहीद मोजे साहनी का गांव  मल्लाह जाति के कारण आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।2014 में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने सड़क के साथ पुस्तकालय निर्माण की कही थी बात। वर्तमान जिला पदाधिकारी यशपाल मीना को भी  पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के इकलौता शहीद मोजे साहनी के गांव के सड़क एवम पुस्तकालय पर ध्यान देने की मांग किया है।
ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री विधायक , एवम सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह पर लगाया गंभीर आरोप।
राघोपुर नरसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 06में  लगभग डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क होने के कारण सैंकड़ो ग्रामीण हैं लगभग दस वर्षो से परेशान।
               कहा जाता है कि शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले....... मेला तो शहीद के  पातेपुर नगर पंचायत में स्थित स्मारक पर प्रत्येक वर्ष तो लगते हैं। लेकिन शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा ली गई शपथ इसी तरह भूल जाते मंत्री, विधायक, एवम पंचायत प्रतिनिधि  जिस तरह पूजा के बाद किसी प्रतिमा को जल में विसर्जन के बाद। बात पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 06के 1971के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए मोजे साहनी के स्मारक  निर्माण में  घोटाला,गांव में सड़क निर्माण के साथ पुस्तकालय भवन में हो रही जुमलेवाजी का है। शहीद मोजे साहनी के ग्रामीणों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन के साथ सांसद प्रतिनिधि पर भी गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को विद्यालय परिसर में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर उजियारपुर सांसद से  पातेपुर विधायक के विरोध में सड़क की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर ग्रामीणों नेकहा कि शहीद मोजे साहनी मल्लाह जाति से आते हैं जिस कारण उनका अपमान किया जा रहा है। 2014में ही उजियारपुर संसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने वादा किया था की चुनाव जीतने के बाद सड़क के साथ पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन आज लोक सभा का तीसरा टर्म है। शहीद के प्रतिमा के सामने लिया गया शपथ चुनावी जुमलेबाजी ही शाबित हो गया। उनका परम शिष्य पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान सैनिक के सम्मान के नाम पर घड़ा में मिट्टी लेकर घूमने का काम कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि विधानसभा क्षेत्र में 40सड़क का निर्माण कराया गया। लेकिन वही आज शहीद कोई पासवान समाज, यादव समाज, कुशवाहा समाज एवम अन्य का होता तो उसके लिए पातेपुर विधायक डर से काम करते। उनको पता नहीं है कि मल्लाह जाति जितना समर्थन किया है आने वाले चुनाव में शहीद के अपमान का बदला तो नही लेगा। लेकिन 10वर्षो से मट्टी में पलने वाला साहनी समाज बदलाव जरूर करेगा। ग्रामीणों ने बताया कि अपनी माटी अपने देश के लिए आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को करबद्ध निवेदन करके हटाने का निर्णय भी लिया है। हाजीपुर विधायक सह सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके द्वारा स्मारक निर्माण के नाम पर लगभग पांच लाख रुपए निकासी कर लिया गया है। आक्रोशित शहीद पुत्र सुरेंद्र साहनी ने पत्रकारों से कहा कि मेरे समाज, मेरे परिवार को शहीद परिवार से संबोधन न करें। जन प्रतिनिधि द्वारा शहीदों के उपेक्षा  का शिकार हो गया है। 4दिसंबर 1971को भारत पाकिस्तान युद्ध में  मोजे साहनी शहीद हुए थें।
4दिसंबर को प्रत्येक वर्ष उनके 
पुण्य तिथि पर भाजपा , राजद एवम अन्य के विधायक, सांसद के साथ राज्य सरकार एवम केंद्र सरकार के मंत्री भी  इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं।
 बैठक में  शामिल युवाओं ने जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा से शहीद के सम्मान में अपने स्तर से, सड़क,पुस्तकालय खोलवाने, आदि की मांग किया है।