Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:14 Hrs(IST)
 logo img

पटना और राजगीर के मध्य* आगामी 3 अक्टूबर 2023 से एक स्पेशल ट्रेन

पटना और राजगीर के मध्य* आगामी 3 अक्टूबर 2023  से  एक स्पेशल ट्रेन
Ramnath Vidrohi
Views: 148

*पटना और राजगीर के मध्य*
आगामी 3 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक प्रतिदिन*  *एक स्पेशल ट्रेन का किया जायेगा परिचालन* 

हाजीपुर । यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और राजगीर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल पटना और राजगीर के मध्य 03 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलायी जायेगी । 
गाड़ी सं. 03250 पटना-राजगीर स्पेशल दिनांक 03.10.2023 से अगले आदेश तक प्रतिदिन पटना से 09.20 बजे खुलकर 09.28 बजे राजेन्द्रनगर, 09.36 बजे गुलजारबाग, 09.43 बजे पटना सिटी, 09.55 बजे फतुहा, 10.05 बजे खुसरुपुर, 11.14 बजे करौटा, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 10.52 बजे हरनौत, 11.13 बजे बिहारशरीफ, 11.27 बजे नालन्दा रुकते हुए 12.20 बजे राजगीर पहुंचेगी । 
गाड़ी सं. 03249 राजगीर-पटना स्पेशल दिनांक 03.10.2023 से अगले आदेश तक प्रतिदिन राजगीर से 15.10 खुलकर 15.30 बजे नालन्दा, 15.45 बजे बिहारशरीफ, 16.05 बजे हरनौत, 16.35 बजे बख्तियारपुर, 16.46 बजे करौटा, 16.55 बजे खुसरुपुर, 17.11 बजे फतुहा, 17.23 बजे पटना सिटी, 17.31 बजे गुलजारबाग एवं 17.40 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 18.20 बजे पटना जं. पहुंचेगी । 
इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।