Ramnath Vidrohi
Views: 298
लोजपा नेता अरविंद सिंह के कार्यक्रम लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान एवम केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस पहुँचे
पातेपुर संंवद्दता नागेन्द्र कुमार
पातेपुर प्रखण्ड के गोविंदपुर देवी उर्फ गाड़ा गांव निवासी लोजपा के कदावर नेता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व अरविंद सिंह के श्राद्ध कर्म में लोजपा राम विलास पासवान,के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्व अरविंद सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के क्रम में नीतीश कुमार पर भरास निकालते हुए कहा कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रही है शिक्षा व्यवस्था बिहार में चौपट हो गई है इस अवसर पर स्व अरविंद सिंह के भाई प्रमोद सिंह ,राजेश सिंह,एवम उनके पुत्र को सांत्वना दी.उनके जाने के बाद उनके केंद्रीय मंत्री एवम चिराग पासवान के चाचा पशुपति नाथ पारस,पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह,समाज सेवी अमित कुमार उर्फ मिन्टू सिंह,पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह,पूर्व मुखिया देवेंद्र राय,केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,पूर्व मुखिया महेश सिंह,चुचु मिश्र,आदि लोगों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.