Monday, Jun 23, 2025 | Time 08:47 Hrs(IST)
 logo img

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बर्बाद होने के कगार पर -उपेंद्र कुशवाहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बर्बाद होने के कगार पर  -उपेंद्र कुशवाहा
Ramnath Vidrohi
Views: 986

हाजीपुर (आससे) राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को शहर के कुशवाहा

आश्रम मे पार्टी के जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड बर्बाद होने के कगार पर है।

उन्होंने कहा कि राजद से मुक्ति के लिए नीतीश कुमार को लव-कुश एव

दलितों ने मजबूती दिलाकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया, जिसको उन्होंने

धोखा किया है।
जिससे सुशासन से कुशासन की ओर चल पड़े हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार मे सईया भईल कोतवाल अब डर काहे का चरितार्थ हो रहा है. खुलेआम अपराधी हत्या लूट चोरी डकैती घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने के लिए एनडीए गठबंधन के साथ राष्ट्रीय लोक जनता दल अगले चुनाव की तैयारी कर रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालदेव राम और संचालन महुआ प्रखंड अध्यक्ष अकिलदेव सिंह ने किया । कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को अंगवस्त्र एव चांदी के मुकुट पहनाकर
सम्मानित किया। जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एव प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर रालोजद राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र नाथ पटेल, शंभू नाथ सिन्हा, बैधनाथ महतो, छात्र प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाद हुसैन, दलित प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, महिला प्रदेश अध्यक्ष ई स्मृति कुमुद, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह, जिला मिडिया प्रभारी सुनील कुशवाहा, युवा प्रदेश महासचिव रणधीर कुमार, युवा जिला अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, मनोज कुमार, शिव शंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार गौर मुखिया, राज कुमार सिंह राजपूत, ई मनोज कुमार, गुड्डू कुमार सिंह मुरलीधर सिंह, आलोक कुशवाहा, नीतीश कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।