Ramnath Vidrohi
Views: 136
केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ लोगों ने गोरौल में धरना दिया।
रिपोर्ट। कौशल किशोर सिंह।
प्रेमराज: केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गोरौल प्रखंड कार्यालय परिसर में आज गुरुवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह उर्फ उमेश सिंह व संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष व गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना राय ने की। धरना को संबोधित करते हुए वैशाली के विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा की केन्द्र सरकार ने नौ वर्षो में केवल लोगों को ठगने का काम किया है। पुरे देश में जाती और धर्म के नाम पर भाजपा सरकार लोगों में मतभेद पैदा कर दिया है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है कृषकों की समस्या को केंद्र सरकार गंभीरता से नही लेती है। किसान जब जब अपनी मांगों के आवाज उठाती है तो उसकी आवाज को अनसुनी करते हुए दमनात्मक तरीके से कारवाई करती है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, से त्राहिमाम कर रहे है, नरेंद्र मोदी जी का उज्जवला योजना आज केवल दिखावा रह गया है। गैस, डीजल, पेट्रोल का दाम इतना चरम पर है कि लोग फिर आज पिछले दिनों जैसे ही लकड़ी, गौठे पर खाने बनाने को मजबूर हो गये है। धरना पर बैठे लोगों ने मोदी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकने की शपथ लिया। श्री पटेल ने गोरौल प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार को ज्ञापन सौपा। मौके पर राजद नेता चितरंजन गगन, जदयू महासचिव सत्यनारायण सिंह, डॉ दुखित प्रसाद सिंह, जदयू नेता सुनील कुमार, बंगाली प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर पटेल, वीरचंद पटेल, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, जदयू नेत्री लक्ष्मी कुमारी, विनोद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, जयनारायण शर्मा, राकेश ठाकुर, वीर सिंह पटेल, गणेश सहनी, प्रमोद कुमार, बैद्यनाथ सिंह, सहित लोग शामिल थें।