Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:01 Hrs(IST)
 logo img

पातेपुर के तीसीऔता में नल जल का पानी नही मिलने से वार्ड 6 में हाहाकार

पातेपुर के तीसीऔता में नल जल का पानी नही मिलने से वार्ड 6 में हाहाकार
Ramnath Vidrohi
Views: 223

पातेपुर के तीसीऔता में नल जल का पानी नही मिलने से वार्ड 6 में हाहाकार
पातेपुर संवादाता 
नागेन्द्र कुमार
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र तिसिऔता पंचायत में विगत कुछ माह में नल से जल नही मिलने पर  लोगों में आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायती राज पदाधिकारी को पात्र लिखकर दोषी पर समुचित करवाई की मांग किया है।
मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के तिसिऔता पंचायत के वार्ड संख्या 06मे कुछ माह से न नल में जल नियमित रूप से नही आने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। वार्ड सदस्य द्वारा संचालित नल जल से नियमित रूप से पानी नहीं कुछ माह से नहीं मिल रही है। वहीं 15दिन पूर्व 
मोटर  जल जाने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बगल के वार्ड से लगभग 500मीटर दूरी तय कर पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। जिस कारण इस भीषण गर्मी में मनुष्य के साथ जानवर भी पानी के दो बूंद नल से टपकने का इंतजार कर रहे हैं।वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गरीब नाथ पटेल द्वारा इससे पूर्व भी सुबह में 20से 25मिनट ही पानी दी जाती थी। लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्य ने बताया कि मोटर ठीक करने में 50हजार रुपया लगेंगे। लोग वार्ड , मुखिया, जे ई एवम पंचायत राज अधिकारी को भी जानकारी देने के बाद अभी तक कोई करवाई नही की गई है।इस संबंध में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गरीब नाथ पटेल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से मोटर जल जाने के कारण नल जल बंद है। एक से दो दिनों में  मोटर ठीक कराने पर पानी पुनः चालू किया जायेगा।