Ramnath Vidrohi
Views: 231
गोरौल प्रखंड में आयोजित BDC की बैठक का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार।
रिपोर्ट/राज साहनी
वैशाली,बिहार।
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड कार्यालय के सभागार मे बिडिसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने किया । बैठक में मुखिया बैधनाथ राम ने कहा कि प्रखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। वही पंचायत समिति सदस्य राजकुमार ने कहा कि हम जन प्रतिनिधी मुख्यालय का चक्कर लगा लगा कर परेशान है।जनता का कोई काम बिना पैसे का नहीं होता।क्या मुंह लेकर जनता से दुबारा वोट मांगने जायेगे।बही मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। श्री सिंह ने बताया कि सभागार का शौचालय बंद था ।जिससे बैठक में आए हुए लोगो को काफी परेशानी हो रही थी।बैठक का बहिष्कार करने बालो में मुखिया जानकी देवी,विमल देवी ,मुन्नी देवी, मो हाशमी,कौशल्या देवी, वैध नाथ राम,राजेश कुमार साह,उप प्रमुख रोहित कुमार पटेल,पंचायत समिति रुस्तम कुमारी,विश्वनाथ राय,राजेश कुमार,मंजू देवी,राजकुमार,सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।आइए दिखाते है खबर विस्तार से....