Monday, Jun 23, 2025 | Time 04:43 Hrs(IST)
 logo img

डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन*

डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन*
Ramnath Vidrohi
Views: 121

*डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन*
भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमन विश्वविद्यालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय प्रति-कुलपति डॉ० बसंत सिंह, कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह, डीन अकादमिक डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह, गणित संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ० सुशिल जमारिया एवं बीवोक के विभागाध्यक्ष डॉ० राजीव रंजन मौजूद थें| कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के गुंजन से किया गया| कार्यक्रम की मेजबानी एनसीसी कैडेट संध्या कुमारी द्वारा की गई| विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश ने कहा कि आज हमारे विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है| जहां विकास की दौड़ में हम पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते जा रहे हैं वहीं यह एक अनूठी पहल है| विश्वविद्यालय प्रति-कुलपति डॉ० बसंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष सभी को मिलाकर बनती है और यह सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है| अतः इस स्वच्छ रखना हमारा मौलिक कर्तव्य है| डॉ० धर्मेंद्र ने कहा कि हमें कृत्रिम चीजों के जगह प्राकृतिक चीजों को बढ़ावा देना चाहिए तथा उसे हमें प्राकृतिक चीजों को दैनिक जीवन के उपयोग में लाना चाहिए| इसके बाद गणित संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ० सुशील जमारिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वक्तव्य दिया गया| 
                         इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट द्वारा कविता पाठ, भाषण, निबंध लेखन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया|
    विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि के अगुवाई में विश्वविद्यालय परिसर में कुल 70 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा कुलसचिव द्वारा यह शपथ भी दिलवाया गया की हम सिर्फ वृक्षारोपण कर इस दिवस को भूल ना जाएं अपितु हमारे द्वारा लगाए गए वृक्षों को हम आजीवन रक्षा करेंगे|