Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:29 Hrs(IST)
 logo img

प्लास्टिक के बुरे प्रभाव को नुक्कड़ नाटक के द्बारा बताया।

प्लास्टिक के बुरे प्रभाव को नुक्कड़ नाटक के द्बारा बताया।
Ramnath Vidrohi
Views: 129

प्लास्टिक के बुरे प्रभाव को नुक्कड़ नाटक के द्बारा बताया। 

रिपोर्ट। कौशल किशोर सिंह।
 
हाजीपुर। वैशाली। लालगंज जी ए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के सर्वश्रेष्ठ उप इकाई में से एक है। आज "मिशनलाइफ फॉर एन्वायरमेंट" के लिए एनसीसी सेकंड ईयर के कैडेट्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। एनसीसी फर्स्ट ईयर कैडेट्स के बीच लेख प्रतियोगिता कराया गया जिसका शीर्षक था _ "प्लास्टिक के बुरे प्रभाव" जिसमे 78 कैडेट्स शामिल हुए। एनसीसी पदाधिकारी टी ओ संजय कुमार ने सभी कैडेट्स को बताया कि मिशन लाइफ दुनिया में तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन को रोकने का एक वैश्विक कैंपेन है।आज जरूरत है कि हम सभी को एक साथ आकर लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए। विज्ञान शिक्षिका श्रीमति अर्चना कुमारी ने कैडेट्स को बताया कि पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता,प्रदूषण तथा वृक्ष सभी को मिलकर बनता है और ये सभी चीजें यानी की पर्यावरण हमारे जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है।मनुष्य और पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री कमलजीत कुमार ने कचड़ो का पुनर्चक्रण के बारे में लोगो में साक्षरता, शहरी खेती का महत्व, भोजन की बर्बादी को कम करना और समुदाय को मजबूत करने वाली गतिविधियों पर जोर दिया। शिक्षक गणेश कुमार सिंह ने कहा कि  शिक्षा संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले पर्यावरण के पाठ और युवाओं की भागीदारी आदि के द्वारा मिशन लाइफ को सफल बनाया जा सकता है।नुक्कड़ नाटक का मंचन कैडेट अभिषेक कुमार, अदन राजा, सगुफ्ता नसरीन,साजिया खातून द्वारा किया गया।निखिल राज ने प्लास्टिक के बुरे प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया।शिक्षक प्रमोद कुमार, अब्दुल कादिर, रोहित कुमार,राकेश कुमार,दिलीप कुमार कश्यप शिक्षिका रीता प्रियदर्शनी, रचना कुमारी और संगीता कुमारी उपस्थित रहे।