Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:51 Hrs(IST)
 logo img

लंगुराव विलंदपुर तथा जाफरपट्टी में लाखो का गबन, एक मुखिया गिरफ्तार।

लंगुराव विलंदपुर तथा जाफरपट्टी में लाखो का गबन, एक मुखिया गिरफ्तार।
Ramnath Vidrohi
Views: 112



रिपोर्ट। कौशल किशोर सिंह

 हाजीपुर। वैशाली। 3 जून।राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के लंगुराव बिलंदपुर पंचायत के मुखिया रवि कुमार महतो उर्फ सूरज महतो को महुआ थाने की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुखिया रवि कुमार महतो उर्फ सूरज महतो पर ओपन जिम क्रय में लगभग ₹3500000 घोटाला का मामला पंचायती राज पदाधिकारी प्रखंड राजापाकर ने जिला के आदेश के बाद महुआ थाना में दर्ज कराया था। तब से मुखिया एवं तत्कालिक पंचायत सचिव रामकुमार सिंह फरार चल रहे थे। पंचायत सचिव अभी भी फरार चल रहे हैं। मालूम हो कि सरकार के निर्देशानुसार 15 वित्त आयोग की राशि से जिम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी न कर षष्ठमवित्त आयोग के मार्गदर्शिका के विपरीत योजना का क्रियान्वयन किया गया साथ ही स्कूल में जगह नहीं होने के बावजूद भी कम जगह में बिना शिक्षा पदाधिकारी वैशाली से एनओसी प्राप्त किए हुए  लगा दिया।सरकारी राशि का गबन कर लिया गया। राज्य वित्त आयोग की राशि से संबंधित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्धारित मार्गदर्शिका के विरुद्ध कार्य योजना तैयार कर जेम पोर्टल से सामग्री क्रय नहीं किया गया और मनमानी करते हुए बाजार से घटिया स्तर की सामग्री क्रय किया तथा स्थानीय आपूर्तिकर्ता को चेक के माध्यम से 3341290 रुपए का गबन कर लिया गया। इसका खुलासा पंचायत के उज्जवल कुमार के द्वारा दिए गए डीएम वैशाली के आवेदन के आलोक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने जांच किया तथा जांच रिपोर्ट देने के बाद निर्देशानुसार दोनों पर घोटाले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के बाद मुखिया फरार चल रहे थे वही पंचायत सचिव बीते 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए तथा  फरार चल रहे हैं। जिसे पुलिस खोज रही है। रवि कुमार महतो की गिरफ्तारी के बाद घोटालेबाज जनप्रतिनिधियों के बीच हड़कंप मच गया है। वही दूसरी ओर जाफरपट्टी पंचायत में इसी मामले में बीपीआरओ के आवेदन पर राजापाकर थाना में खुला जिम योजना मे गबन की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनो एक ही मामला है। जाफरपट्टी सोलह लाख का गबन किया गया है। इस पंचायत में सड़क निर्माण में भी हेराफेरी कर लाखो का घोटाला हुई है। जाफरपट्टी पंचायत के अल्लीपुर मंझीपुर गांव में विधायक मद बनायी गई सड़क मे योजना का नाम बदलकर पंचायत द्वारा मोटी रकम की निकासी कर ली गई। वही तेलिया गाव के एक सड़क पर चार लाख रुपये की अवैध निकासी पंचायत से की गई है।