Tuesday, Jun 24, 2025 | Time 01:40 Hrs(IST)
 logo img

गोरौल टाइम्स डॉट.कम बेव न्यूज पोर्टल का चौथा स्थापना समारोह 4 जून को !

गोरौल टाइम्स डॉट.कम  बेव न्यूज पोर्टल का चौथा स्थापना समारोह  4 जून को   !
Ramnath Vidrohi
Views: 177



गोरौल। 2 जून। गोरौल टाइम्स डॉट बेव न्यूज पोर्टल 24*7 का 5 लाख 50हजार फौलोवर्स पुरे होने के उपल्क्ष्य में अपना चौथा स्थापना समारोह आगामी4 जून को गोरौल के रामसेवक चौक गोरौल स्थित रामसेवक सभागार में धुमधाम से मनाया जायेगा।
         इस समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के पुर्व मंत्री बृषिण पटेल करेगें जबकि विशेष अतिथि गोरौल नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी, जिला पार्षद रुबी कुमारी होगीं। 
          यह जानकारी देते हुए पोर्टल के प्रधान संपादक रामनाथ विद्रोही ने बताया कि हमारा पोर्टल 5 लाख 50 हजार फौलोवर्स के साथ बिहार का नंबर वन पोर्टल बन गया हैं। इसी के खुशी में यह आयोजन किया गया है।इन्होंने गोरौल टाइम्स को इतना प्यार देने के लिए देश विदेश के फौलोवर्स के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गोरौल डेभलपमेन्ट  कार्यालय  का भी उद्धघाटन
  उसी दिन उसी सभागार में श्री पटेल गोरौल डेभलपमेन्ट समाजिक संस्थान कार्यालय  का भी उद्धघाटन करेंगे। उक्त आसय की जानकारी संस्थान के निदेशक रंजीत सिंह, पुनम देवी, और व्यवस्थापक सुरेन्द्र चौरसिया ने आज यहां पत्रकारों को दी है।