Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:23 Hrs(IST)
 logo img

पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर किया जख्मी।

पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर किया जख्मी।
Ramnath Vidrohi
Views: 293

पागल कुत्ते ने 10 लोगों को काटकर किया जख्मी।

रिपोर्ट। कौशल किशोर सिंह।

प्रेमराज: गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इसमाईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या03 मे पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए दस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया।
     बताते चले कि गोरौल प्रखंड के इसमाईलपुर पंचायत के वार्ड संख्या03 स्थित इसमाईलपुर गांव में आज रविवार को तकरीबन दो बजे दिन में किसी अन्य जगहों से एक पागल कुत्ता प्रवेश कर गया और जो भी उसके सामने पड़ते गया उसको काटकर जख्मी करते आगे की तरफ बढ़ते चला गया। लेकिन अंत में एक लड़की को काट लिया तो उसने अपनी साहस का परिचय देते हुए अपने दुपट्टा से पागल कुत्ते का मुँह बांध दिया। काफी भीड़ इकट्ठा हो जाने के बाद लोगों ने उस पागल कुत्ते को तो मार डाला। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी जुलेखा खातून, जोधन महतो, इंदू देवी, आभा कुमारी, अंकित कुमार, अमरजीत कुमार, अमीना खातून, मो. शाह आलम, बाबूजान मियां, हरेन्द्र पासवान को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरौल भेजा गया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रैबीज का टीका दिया गया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रखजेश कुमार बताया कि दस लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया था। सभी को उपचार कर टीका देकर घर भेज दिया गया हैं।