Ramnath Vidrohi
Views: 233
पुर्व वार्ड सदस्य के असामयिक निधन से शोक की लहर।
रिपोर्ट। कौशल किशोर सिंह।
प्रेमराज: गोरौल प्रखंड क्षेत्र के बकसामा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 गांव निवासी स्व. सोनेलाल शर्मा का इकलौता पुत्र रामकुमार की असामयिक निधन से जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर। वह पुर्व मे वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य भी रहे थे। वह बीते रविवार को खाना खाकर सोये थें। लेकिन सुबह देर तक नही जगे तो उनके पत्नी प्रमीला देवी जगाने पहुंची तो देखी की वह दम तोड़ चुके थे। अचानक मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। माता राजवंशी देवी, पत्नी प्रमीला देवी व दो छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना था। मृतक के परिजन द्रारा बताया गया कि रात में खाना खाकर सोये थे। लेकिन सुबह देर तक नही जगने के बाद उन्हें जगाया गया। लेकिन वह मृत पाये गये। परिजनों को स्थानीय मुखिया मो. हासीम, सरपंच रामशोगारथ साह, जदयू नेता बैजनाथ प्रसाद सिंह पुर्व सरपंच शशी शर्मा प्रवेक्षक गोबिंद कुमार, राजकुमार चौधरी, अरबिंद पासवान, अबधेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, आदि सहित लोग ढा़ंढ़स बंधाने में लगे थे।