Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:46 Hrs(IST)
 logo img

Ramnath Vidrohi
Views: 232

पूर्व मुखिया स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन, 

रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह।

 गोरौल-गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह की माता सुशीला देवी का, बीते मंगलवार की देर शाम निधन हो गया। वे लगभग छियानवे साल की थीं। उनके पुत्र श्री सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज हेतु उन्हें पटना स्थित सुपर स्पेशियलिटी हांस्पीटल ईस्ट रेलवे अस्पताल ले जाया गया। इलाज़ के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांसें ले ली। बताते चलें कि लगभग उन्नीस सौ अस्सी-नब्बे के दशकों में वैशाली के कांग्रेसी उम्मीदवार रहे, इस्माईलपुर पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह की वे धर्मपत्नी थी. वे धर्मपरायण महिला थी। राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली सुशीला देवी अपने पति स्वर्गीय सिंह के राजनीतिक सफर में कदम से कदम मिलाकर चलीं और उन्हें हर परिस्थितियों में अपना साथ दिया। अपने जीवन में हमेशा सामाजिक सरोकार रखने वाली धर्मपरायण महिला के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी शोक संवेदना में लोगों ने कहा है कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ और धर्मनिष्ठ महिला थी। घर-गृहस्थी संभालती हुई पति के कार्यों में हाथ बंटाना उनके आचरण में था। शोक व्यक्त करने वालों में पर्व विधायक राजकिशोर सिंह,  जदयू प्रदेश संगठन प्रभारी पंकज पटेल, पूर्व प्रमुख रामसागर सिंह, पुर्व प्रमुख संजय कुमार सिंह, गोरौल प्रखंड जदयू अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह उर्फ भगवान सिंह, जिला जदयू महासचिव सत्यनारायण सिंह, जदयू नेता सुनील कुमार सुमन, प्रखंड पैक्स संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, मोहम्मद हाशिम, पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, डाक्टर देवेन्द्र प्रसाद सिंह, इंजिनियर अशोक कुमार सिंह, इंजिनियर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सीनियर टेक्निशियन सुनील कुमार सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह दीनानाथ सिंह, अरबिन्द सिंह, मधुसूदन सिंह, विद्यानंद सिंह, प्रेम कुमार सिंह, आवेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षाविद् वशिष्ठ प्रसाद सिंह, समाजसेवी चंद्रशेखर पटेल, सहित अन्य लोग शामिल हैं।