Ramnath Vidrohi
Views: 191
बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित राष्ट्र बन सकता है भारत : कुशवाहा
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हाजीपुर शहर स्थित बुद्ध मूर्ति चौक पर बुद्ध की प्रतिमा पर गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण
हाजीपुर(वैशाली)बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर वैशाली जिला कुशवाहा संघ एवं अन्य समाजिक संस्थाएं बुद्धिजीवियों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हाजीपुर बुधमूर्ति चौक स्थित भगवान बुद्ध कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया एवं उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया गया।उपस्थित गणमान्य व्यक्तियो द्वारा उनके सम्मान मे कैंडिल जलाकर याद किया गया।समारोह मे उपस्थित व्यक्तियों मे खीर का प्रसाद वितरण किया गया।कुशवाहा संघ के महामंत्री श्री अनिल चन्द्र कुशवाहा ने महात्मा बुद्ध को याद करते हुए कहा कि वो हमारे पूर्वज थे।कुछ समाज के विरोधी तत्वों द्वारा उनके बताए गए मार्ग दर्शन एवं साहित्य के समाप्त करने के असफल प्रयास किया।जिन देशों ने उनके बताए मार्ग का अनुशरण किया वो आज विकसित देश है और हम पिछड़ गए।भाई चारा, प्रेम,अहिंसा,सत्य और अनुशासन उनके सफलता कि पूंजी थी। जिसने अपनाया वह महान है विकसित है।जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म,ज्ञान की प्राप्ति एवं महानिर्वाण का होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।बुद्ध ने सुखद जीवन के सफलता के सूत्र दिया है जिन लोगों ने बुद्ध की नीतियों को अपनाया उनका जीवन सुख,शांति और मोक्ष को प्राप्त करने में सफल रहा।समारोह मे श्री कमल प्रसाद सिंह,ई. जवाहर लाल सिंह,पूर्व उपसभापति निकेत कुमार सिन्हा,राजेंद्र कुमार बनफुल,रामेश्वर प्रसाद सिंह,राजेश्वर प्रसाद सिंह, पंकज कुशवाहा,अमित कुमार, रामनारायण सिंह,कैलाश सिंह,संजय दादा,राजीव कुमार मेहता,एस एस मेहता,अजय कुमार,मनीष बाबा,सोनू सिंह आर्या,विजय कुशवाहा,सौरभ कुशवाहा,शिव कुमार हरी,विशाल कुमार,उपेंद्र सिंह,रत्नेश यादव, अमृतांश,सुधीर कुमार,रवि राज,हरि शंकर प्रसाद,सत्येंद्र कुमार,मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे