Ramnath Vidrohi
Views: 397
बुद्ध ने सत्य,अहिंसा और ज्ञान का संदेश दिया : कुशवाहा
बुद्ध जयंती के पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ प्रखंड कुशवाहा संघ के तत्वाधान में हसनपुर वस्ती स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनपुर वस्ती के परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर भगवान बुद्ध के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बुद्ध ने पाखंडवाद पर प्रहार करते हुए मानवतावाद का सिद्धांत अपनाया था जिसको दुनिया के अधिकांश लोगों ने अपनाया।जो भी विकसित राष्ट्र है वह सभी बुद्ध के अनुयाई हैं।हम सभी को बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने प्रखंड कुशवाहा संघ महुआ के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध ने दुनिया को सत्य, अहिंसा,ज्ञान का जो संदेश दिया निश्चित रूप से किसी वरदान से कम नहीं है।हम सभी को बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाकर समाज,राष्ट्र और पूरी दुनिया को खुशहाल बनाने का सफल प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया सुरेश सिंह ने आगामी कार्यक्रम में योगदान देने की घोषणा किया।कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम में प्रखंड सचिव अनिल कुमार,कोषाअध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष राजीव कुमार, उमेश कुशवाहा,रणधीर कुमार सिंह,त्रिभुवन सिंह,मुकेश कुमार, डॉक्टर विश्वनाथ सिंह,राम बहादुर सिंह,शिवनाथ सिंह,अनूप लाल सिंह, के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थ