Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:35 Hrs(IST)
 logo img

गोवा के मुख्यमंत्री के बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की जुबान बंद क्यों है

गोवा के मुख्यमंत्री के बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की जुबान बंद क्यों है
Ramnath Vidrohi
Views: 274

गोवा के मुख्यमंत्री के बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की जुबान बंद क्यों है ?
========================
पटना 4मई‌ 2023 ; राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा बिहार के लोगों के बारे में दिए गए बयान को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसे बिहार के प्रति भाजपा नेताओं की कुंठित मानसिकता करार दिया है। ज्ञातव्य है कि प्रमोद सावंत द्वारा गोवा में कार्यरत बिहारियों के बारे में काफी अपमानजनक टिप्पणी की गई है। 
           राजद प्रवक्ता ने कहा कि  विश्व के हर कोने में अपनी मेघा के बल पर बिहारी प्रतिभाओं ने अपनी पहचान बनाई है। देश के विकास और निर्माण में बिहारी प्रतिभाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिससे भाजपा नेताओं को बिहार के लोगों के प्रति जलन और ईर्ष्या रहती है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि जबसे बिहार गैर भाजपा दलों की एकता का केन्द्रबिंदु बना है तबसे बिहार भाजपा नेताओं के टारगेट पर आ गया है और वे इसे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
           राजद प्रवक्ता ने कहा कि हर उलूल-जुलूल बातों पर बयानों की झड़ी लगाने वाले बिहारी भाजपा नेताओं की बोलती प्रमोद सावंत के बयान पर आज क्यों बंद है ?