Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:01 Hrs(IST)
 logo img

*मुजफ्फरपुर के कांटी में 42 घरों में लगी भीषण आग, बच्ची की झुलसने से हुई मौत* मुजफ्फरपुर के कांटी म

*मुजफ्फरपुर के कांटी में 42 घरों में लगी भीषण आग, बच्ची की झुलसने से हुई मौत*  मुजफ्फरपुर के कांटी म
Ramnath Vidrohi
Views: 142

*मुजफ्फरपुर के कांटी में 42 घरों में लगी भीषण आग, बच्ची की झुलसने से हुई मौत*
Late news.
मुजफ्फरपुर के कांटी में भीषण आग लग गई। इसमें 42 घर जल गए। मामला जिले के कांटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साइन पट्टी बंगरा गांव की है। जहा चूल्हे से निकली चिंगारी से शंकर पासवान के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरे घरों में भी फैलने लगी। इसी बीच तीन घरों में सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग पूरी तरह फैल गई। इसमें करीब 42 घर जलकर राख हो गया।

वहीं, घटना के दौरान घर के भीतर मौजूद शंकर पासवान की 5 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमार जिंदा जल गई। उसे बचाने के क्रम में 3 लोग भी झुलस गए। सभी को पीएचसी ले जाया गया। जहा शिवानी ने अपना दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंचे चार अग्निशामक वाहन और स्थानीय लोगो की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से शंकर पासवान की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग में करीब 20 लाख से अधिक संपत्ति के नुकसान होने का दावा किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी अरुण कुमार पांडे ने बताया कि इस अगलगी में 3 सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए इतने बड़े अगलगी से आसपास के इलाकों में भी खौफ का माहौल है। वही इस अगलगी के बाद स्थानीय मुखिया विजय कुमार पांडे उर्फ ललन पांडे ने पहुंचकर लोगों का हालचाल लिया एवं सभी को मुआवजा दिलाने हेतु सूची बनाकर अंचलाधिकारी से बात की। अग्नि पीड़ितों में मुख्य रूप से गणेश पासवान, पुनीत पासवान, शंभू पासवान, भोला पासवान, योगेंद्र पासवान, सचिंदर पासवान,लखींद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, महेश पासवान, संतोष पासवान, ब्रजेश प्रसाद, महेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, संतोष प्रसाद,अखिलेश प्रसाद, गगन देव ठाकुर, जगन्नाथ साह, संतराम ठाकुर, अरविंद पासवान, राजकुमार ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, राजा पासवान सहित 42 घर शामिल हैं।