Ramnath Vidrohi
Views: 195
11अप्रैल को फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रीय कार्यालय होगा उद्घाटन,तैयारी के लिए रालोजपा की बैठक
हाजीपुर(वैशाली)राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हाजीपुर नगर के शैलेश चौक स्थित ग्रीन गार्डन पैलेस में किया गया।बैठक की अध्यक्षता रालोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।जबकि संचालन रालोजपा हाजीपुर के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।बैठक का मुख्य उद्देश आगामी 11 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रीय कार्यालय बीएसएनएल भवन हाजीपुर के उद्घाटन समारोह की सफलता को लेकर मुख्य रूप से था।मुख्य अतिथि रालोजपा बिहार प्रदेश के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व वैशाली विधान पार्षद भूषण कुमार ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठित रहने की अपील की साथ ही इस कार्यक्रम में वैशाली जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हाजीपुर स्वर्गीय रामविलास पासवान की कर्मभूमि रही है।उनके विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य रालोजपा सुप्रीमों सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में जारी रहेगा।जिस प्रकार स्वर्गीय रामविलास पासवान हाजीपुर के विकास के लिए संकल्पित थे।उसी तरह केंद्रीय मंत्री श्री पारस भी उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्पित है।आज इसी कड़ी में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने की दिशा में एक नए इतिहास रचने जा रहे हैं।जिसमे हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने की संभावना है।वहीं दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने कहा कि श्री पारस आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः हाजीपुर से जीत कर एक नया कृतिमान स्थापित करेंगे।साथ ही प्रदेश सचिव चंदन गांधी ने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओ को चट्टानी एकता का परिचय देने को कहा है।कार्यक्रम में इंटर में जिला टॉप जंदाहा के हिमांशु कुमार को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम समापन के उपरांत रेलवे में कार्यरत सुभाष पासवान के दुर्घटना से निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।इस बैठक में मुख्य रूप से छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजू चंद्रा,हाजीपुर सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,प्रदेश सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल जिला,राजेश कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,मनोज चौरसिया,दिशा सदस्य सत्यनारायण शर्मा,रालोजपा नेता राजनारायण पासवान,उमा पासवान,विंदेश्वर पासवान,पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत,लालबाबु पासवान,अजय पासवान,आशुतोष पासवान,रविन्द्र पासवान,हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी,सहदेई प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सबल पासवान,बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालींद्र सिंह,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान,डॉक्टर सनोज पासवान,अनिल पासवान, रालोजपा नेता अमर कुमार गुड्डू,देवीलाल पासवान,हरिहर पासवान,दिनेश पासवान,राघोपुर महिला अध्यक्ष सपना कुमारी,रमिला देवी,इंदू देवी,जयमाला देवी,नीलम देवी,कंचन कुमारी,चंदन चंचल,छात्र जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार पासवान,छात्र राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार राम,छात्र लालगंज प्रखंड अध्यक्ष राज बब्बर,हाजीपुर छात्र अध्यक्ष नीरज कुमार,ऋषि कपूर पासवान, वीर बहादुर सिंह,इंद्रजीत कुमार,शंभू पासवान,विनोद कुमार दास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।