Ramnath Vidrohi
Views: 137
सड़क बनाने के लिए सरकारी योजना की राशि चली गयी वापस
हाजीपुर लालगंज संवाददाता
लालगंज नगर परिषद के वार्ड संघ के अध्यक्ष सुजीत प्रताप यादव ने वार्ड पार्षदों के साथ प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि लालगंज नगर क्षेत्र के घाघरा चौक,नुनू बाबू चौक,गांधी चौक,थाना रोड ,जी ए हाई स्कूल,प्रखंड कार्यालय,रेपुरा जवाहर चौक तक जाने वाली सड़क के पुन: निर्माण हेतु नगर परिषद को चार करोड़,एकत्तीस लाख की राशि सरकार ने आवंटित कराया था। उस वक्त नगर परिषद के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता थे और कार्यपालक पदाधिकारी महेश जी थे। लेकिन उस वक्त क्या पेंच लगा कि आज तक यह सड़क नहीं बन पाई। जबकि यह सड़क घाघरा चौक स्टेट हाईवे से बाजार होते हुए रेपुरा में स्टेट हाईवे पर हीं मिलती है। वर्ष 2018 में राशि नगर परिषद् में आयी थी और 2022 तक राशि मौजूद थीं। लेकिन 2023 में यह राशि वापस लौटा दी गयी। यह बात वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहिल ने बोर्ड की बैठक में बताया। लेकिन इस बात का कोई लिखित प्रमाण नहीं दिया गया। इस मामले में और राशि वापस लौटाने के लिए सुजीत प्रताप यादव, दिग्विजय चौरसिया,गब्बर गुप्ता,नरेंद्र शर्मा,और बच्चा राय बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव से मिलने एवं लिखित आवेदन देने पटना गये। लेकिन तेजस्वी यादव से मुलाकात तो नहीं हुई उनके कार्यकाल में जमा कर दिया गया। इस मामले में आगे बताया गया कि इसमें राजनीतिक साज़िश लग रही है और यह बाजार की महत्वपूर्ण सड़क गंदी राजनीति की भेंट चढ़ गई। आगे बताया गया कि अगर सड़क बनाने की राशि वापस नहीं आती है तो चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा।