Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:35 Hrs(IST)
 logo img

13 मई 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

13 मई 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Ramnath Vidrohi
Views: 160

13 मई 2023 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हाजीपुर संवाददाता
 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशा- नुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली, हाजीपुर के तत्वावधान में  13 मई 2023 को पूर्वाह्न 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर, हाजीपुर में किया जाएगा। जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली, हाजीपुर के सचिव द्वारा बताया गया है कि सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित, एनआई एक्ट
138 के अंतर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में  13 मई 2023 को सुलह-समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।