Monday, Jun 23, 2025 | Time 04:52 Hrs(IST)
 logo img

दिन दहाड़े एक शख्स की गोली मार कर हत्या

दिन दहाड़े एक शख्स की गोली मार कर हत्या
Ramnath Vidrohi
Views: 848

समस्तीपुर :- बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के बंगरा से है जहां बंगरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर बंगरा पंचायत के डीह सरसौना गांव में दिन दहाड़े एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान डीह सरसौना गांव के ही 50 वर्षीय मोo जफरूल हक के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बंगरा चौक के पास एनएच-28 को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर रहे है।

जानकारी के मुताबिक मृतक समस्तीपुर कोर्ट में मुंशी का काम करता था, वह रोजेदार भी था।अपने घर से निकला ही था कि कुछ दूर जाने के बाद एक सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे मृत अवस्था मे देखकर आसपास के लोगो को जानकारी दी।

घटना स्थल के पास गोली का खोका भी मिला है। अभी हत्या की सही वजह और हत्यारे का पता नही चल पाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो से यह भी जानकारी मिली है कि इसी इलाके में चल रहे अवैध बूचड़खाने को हटाने के लिए मृतक ने कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की थी। जिसकी वजह से वह उस कारोबार में लगे लोगों के निशाने पर भी थे। हालांकि अबतक हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।