Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:35 Hrs(IST)
 logo img

यज्ञ मंडप के चारो ओर परिक्रमा करने वाले भक्तो की काफी भीड़ जुटे देखे गए।

 यज्ञ मंडप के चारो ओर परिक्रमा करने वाले भक्तो की काफी भीड़ जुटे देखे गए।
Ramnath Vidrohi
Views: 151

बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड के मनियारपुर गांव में    नौ दिवसीय " श्री महाविष्णु यज्ञ " के दूसरे दिन यज्ञ मंडप के चारो ओर परिक्रमा करने वाले भक्तो की काफी भीड़ जुटे देखे गए। वही वैदिक मंत्रोच्चार से मथुरा वृंदावन के आचार्य प्रवीण दुबे के नेतृत्व में आचार्य की टीम के सदास्यग्गण वैदिक मंत्रोच्चार प्रस्तुत करते।देखे गए,जिस कारण पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण कायम हो गया है। वही विभिन्न देवी देवताओं के दो दर्जन से अधिक प्रतिमाएं स्थापित किए गए।है।इस संबंध में
    यज्ञ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने बताया कि  आगामी 30मार्च2023 तक चलने वाले इस यज्ञ के यज्ञाचार्य  प्रवीण कुमार दुबे ( मथुरा वृन्दावन), कथावाचक ममता शास्त्री  (मथुरा वृन्दावन ) हैं।साथ ही रात में मथुरा वृंदावन के नरेंद्र ठाकुर के रामलीला मंडली भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जिसे देखकर।दर्शकगण काफी हर्षित हुए। 
         यज्ञ में भंडारा भी आयोजित है,साथ ही संध्या में प्रवचन, ममता शास्त्री के द्वारा मुखारविंद से प्रस्तुत किए जा रहे है।आगामी
30मार्च 2023 को रामनवमी के दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगा।यज्ञ स्थल के इर्द गिर्द विभिन्न तरह के दुकानें,झूले आदि लगाए गए है।
       बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी तरह के झूले, वैष्णो माता गुफा भी लगाए जा रहे है।यज्ञ को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है