Ramnath Vidrohi
Views: 373
राघोपुर प्रखंड में इंटर टॉपर बनी रुपा
हाजीपुर राघोपुर संवाददाता
हाजीपुर २२मार्च
बिहारबोर्ड ने मंगलवार की दोपहर
इंटर का परिणाम घोषित कर दिया।
बेहतर परिणाम आने के बाद सफल
परीक्षार्थियों के घर खुशी का माहौल
है। परिणाम आने के बाद से हीं
सफल छात्र छात्राएं अपने भविष्य
के खाका तैयार करने में जुट गए हैं।
किसी को डॉक्टर बनना है तो किसी
को इंजीनियर बनना है। फतेहपुर
निवासी मुकेश कुमार सिंह की पुत्री
रूपा कुमारी को 434 अंक मिला है।
रूपा ने 434 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी है। रूपा अपने गांव का हीं नहीं बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रौशन की है। पृथ्वी सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा संजना कुमारी को 411 अंक तानिया कौशिक 405 अंक, हर्षित कुमार 397 अंक, आदित्य राज 396 अंक, खुशी चौबे 370, अंजली कुमारी 352, सुषमा कुमारी 375,रोहित कुमार 341 अंक, संजना कुमारी 306 अंक, सलोनी कुमारी 322 अंक, स्नेहा कुमारी 301 अंक, सतीश कुमार 349 अंक रोहित कुमार 329 अंक प्राप्त किया।