Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:39 Hrs(IST)
 logo img

मनीष कश्यप की गिरफ्तारी की खबर भ्रामक ...बिहार पुलिस

मनीष कश्यप की गिरफ्तारी की खबर भ्रामक ...बिहार पुलिस
Ramnath Vidrohi
Views: 369

   आर्थिक अपराध इकाई थाना में अंकित कांड सं0-03/23 तथा 04/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप के द्वारा अपने नए Twitter हैंडल पर अपनी गिरफ्तारी की पूर्णतः असत्य तथा भ्रामक फोटो पोस्ट करने के संबंध में :-

तमिलनाडु में बिहार के कामकाजी निवासियों के असत्य तथा उन्माद फैलाने वाले वीडियो  प्रकरण में आर्थिक अपराध इकाई थाना के अभियुक्त मनीष कश्यप के द्वारा अपने नए twitter हैंडल पर अपनी गिरफ्तारी की एक फोटो पोस्ट की गई है जो पूर्णतः असत्य तथा भ्रामक है। 
       यह फोटो दि० 05/02/2019 की है,जब उन्हें पटना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
 इस भ्रामक पोस्ट के लिए पुनः प्राथमिकी दर्ज की जा रही है