Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:58 Hrs(IST)
 logo img

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा।

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा।
Ramnath Vidrohi
Views: 769

अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा।

गोरौल। गोरौल प्रखंड क्षेत्र के बकसामा पंचायत स्थित  काली मंदिर स्थान परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बैंड बाजे हाथी घोड़े के साथ 351 कुंवारी कन्याओं के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु जय श्री राम हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे। कलश यात्रा काली स्थान मंदिर परिसर से निकलकर जो बकसामा चौक, शिव मंदिर हकीमपुर, पेट्रोल पंप शेरपुर प्यारे, रजीया चौक, हनुमान मंदिर फुलार, होते हुए शिव मंदिर फुलार पहुंची। जहां पुर्व से लाए गये पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल को आचार्य प्रेम कुमार पाठक के सहयोगी सुरेश कुमार पाठक, अमरेश कुमार पाठक, संतोष कुमार पाठक, सुधीर कुमार पाठक, रविन्द्र कुमार पाठक ने अपने  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 351 कुंवारी कन्याओं को कलश जलभरी कराया। फिर कलश जलभरी कर शिव मंदिर फुलार से हनुमान मंदिर रजीया चौक, पेट्रोल पंप शेरपुर प्यारे, शिव मंदिर हकीमपुर, बकसामा चौक होते हुए काली स्थान बकसामा यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां आचार्य प्रेम कुमार पाठक ने बताया कि कलश के मुख में भगवान विष्णु का वास, कंठ में रूद्र का वास, मुल में ब्रह्मा का वास, मध्य में मातृ देवता, उसके बीच में सभी पवित्र नदियां, उसके नीचे धनता देवी और पल्लव में पंचतत्व का वास होता है। अतः कलशयात्रा यज्ञ से पहले आवश्यक होता है। कलशयात्रियों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। उसके उपरांत पूजा अर्चना करते हुए 24 घंटे का अखंड महामंत्र जाप काली दुर्गे राधे श्याम, गौरी शंकर सीता राम का अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया है। जिसमें समस्त समाज के लोग सामिल दें।