Ramnath Vidrohi
Views: 220
महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय ,पंचदमिया, लालगंज में जागृति कला केंद्र एवं ममता महिला किसान क्लब के संयुक्त सहयोग से बच्चों को मोटा अनाज से बना भोजन कराया गया। मक्का ,चावल और मडुआ की रोटी के साथ बथुआ, पालकी,मेथी , कुसुम आदि का साग, दही, सलाद आदि खिलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोटा अनाज पर किताब लिखने वाले प्रगतिशील किसान जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय में इस तरह का आयोजन पुरे बिहार के विद्यालयों के लिए नजीर का काम करेगा। छोटे बच्चे फास्ट फूड एवं जंक फूड खाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। मोटा अनाज खाना समय की मांग है।
महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय के निदेशक सह जागृति कला केंद्र के सचिव डॉ अभय नाथ सिंह ने कहा कि मेरे विद्यालय की स्थापना वर्ष -2018 में हुई, उसी समय से विद्यालय में पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमिन, पास्ता, मैगी, एवं जंक फूड लंच में लाना मना है ।विद्यालय में पीढा दिवस मनाया जाता है ।संस्कार के साथ शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था की गई है| बचपन से ही मोटा अनाज खाने की आदत डालनी चाहिए। दो दशक पहले तक मोटा अनाज से बना खाद्य सामग्री लोग खाते थे। वर्तमान में पश्चिमी सभ्यता ,फिल्म एवं टीवी पर विज्ञापन देखकर बच्चे फास्ट फूड ज्यादा खाने लगे हैं जो काफी हानिकारक है।
डॉ मनीष कुमार फिजियोथेरेपिस्ट एवं योग शिक्षक ने बच्चों को योग के माध्यम से निरोग होने का उपाय बताया|
बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के छात्र नेता एवं सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बच्चों को स्वस्थ रहते हुए कैसे पठन-पाठन करना है उसके बारे में विस्तार से बताया|
उपस्थित वक्ताओं ने राज्य सरकार से मिड डे मिल एवं आंगनवाड़ी केंद्र में मोटा अनाज से निर्मित खाद्य सामग्री वितरण करवाने की मांग की।
इस अवसर पर सभी बच्चों, शिक्षक _ शिक्षकेतर कर्मचारी एवं उपस्थित अतिथियों ने शपथ लिया कि मोटा अनाज से निर्मित भोजन सप्ताह में एक बार करेंगे।
प्रमुख वक्ताओं में प्रिया सिंह ,श्रेया सिंह ,चंदन कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह ,प्रवीण कुमार सिंह, राम शिव गिरी, श्रुति कुमारी ,मंजू कुमारी, ममता सिंह ,मालती देवी, रंजना कुमारी ,प्रतिभा कुमारी, प्रियंका देवी, मंटू राय, रामसेवक राय, सौरभ ठाकुर,बबलू सिंह आदि थे।
कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक नेता डॉक्टर रुपक कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य अक्षय नाथ सिंह ने किया।