Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:06 Hrs(IST)
 logo img

आशा नियुक्ति में हेराफेरी . जिलाधिकारी सेशिकायत

आशा नियुक्ति में  हेराफेरी . जिलाधिकारी सेशिकायत
Ramnath Vidrohi
Views: 197

आशा नियुक्ति में  हेराफेरी . जिलाधिकारी सेशिकायत !
गोरौल । गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोंन्धों दुल्लह पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी रामजी पासवान के पत्नी  गुंजन कुमारी ने वैशाली जिलाअधिकारी
 को लिखित आवेदन देकर आशा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई है।
      उन्होंने जिलाधिकारी से लिखित आवेदन में कहा है कि सोंन्धों दुल्लह वार्ड संख्या 12 अनुसूचित  जाति का आरक्षित सीट होते हुए भी वार्ड संख्या 05 के किसी मुन्नी कुमारी पति पंकज कुमार को आशा में नियुक्ति कर दिया गया है। जो बिल्कुल अवैध है। इस नियुक्ति को रद्द करते हुए वार्ड संख्या 12 के गुंजन कुमारी को नियुक्त किया जाए।
[1/ वहीँ पंचायत वार्ड सदस्य वार्ड 12 राजू पासवान ने  गुंजन कुमारी के आवेदन को अपनी अनुसशा के साथ जिलाधिकारी को प्रेषित करते हुए कहा है की  वार्ड संख्या --१२से गुंजन कुमारी एकलौती उम्मीदवार थी  लेकिन यहां दूसरे वार्ड की महिला की नियुक्ति की गयी जो गलत है !इन्होने जिलाधिकारी से गुंजन कुमारी को न्याय देने की मांग किया  है !!