गोरौल में विभिन्न जगहों पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।
Ramnath Vidrohi
Views: 237
गोरौल में विभिन्न जगहों पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।
गोरौल। बर्ष 2023 जयंतियों का संगम रहा एक जयंती गणतंत्र दिवस, दुसरी जयंती सरस्वती दिवस, और तीसरा जयंती निराला जयंती राष्ट्रीय त्योहार हमें विश्वास और आस्था की शिक्षा देता है। धार्मिक त्योहार श्रद्धा और प्रेम विकलांगता है और कोई कवि हमें चेतना और जागृति सिखलात है। उक्त बातें आज बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस की 74 वीं बर्षगांठ पर गोरौल प्रखंड क्षेत्र के प्रेमराज स्थित रामलखन सिंह अबध महाविद्यालय प्रेमराज में झंडोत्तोलन के दौरान संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर अबधेश कुमार तिवारी ने कही। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख मुन्ना राय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीव कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में डाक्टर राजेश कुमार, नगर पंचायत भवन परिसर में मुख्य पार्षद नागेंद्र दास व उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी, राजगृही उच्च विद्यालय प्रेमराज में प्राचार्य लखिन्द्र भगत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंन्धो में प्राचार्य डॉक्टर ललिता कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में डॉक्टर अरबिन्द शरण, उच्च माध्यमिक विद्यालय चकव्यास में मो. जावेद हुसैनी, राजकीय मध्य विद्यालय फतहपुर में दिलीप कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुकमंजरी, में नागेंद्र कुमार, पिरोई समशुद्दीन पंचायत भवन में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, बकसामा पंचायत भवन में मो. हासीम, फुल मार्क्स कोचिंग सेंटर में मो. रब्बानी सर, जेवियर्स एकेडमी मंजिया में मनीष कुमार, प्रभात तारा विद्या निकेतन कर्पूरी चौक सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में उसके प्रधानों ने ध्वजारोहण किये।
जिस मौके पर मुखिया मो.हाशीम, वार्ड सदस्य राजकुमार चौधरी, मनोज कुमार पासवान, स्वच्छता ग्राही गोविंद कुमार, मो., रब्बानी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे
वैशाली : राजद अध्यक्ष- रामशीष राय ने गणतंत्र दिवस पर किया झंडा तोलन,,,