Monday, Jun 23, 2025 | Time 04:52 Hrs(IST)
 logo img

प्रख्यात साहित्कार कवि लेखक ,कलाकार ,समाजसेवी इंद्रदेव वारिसपूरीजी का निधन !!

प्रख्यात साहित्कार कवि लेखक ,कलाकार ,समाजसेवी  इंद्रदेव वारिसपूरीजी का निधन !!
Ramnath Vidrohi
Views: 332

प्रख्यात साहित्कार कवि लेखक ,कलाकार ,समाजसेवी 
इंद्रदेव वारिसपूरीजी का निधन !!
हाजीपुर !!संत रविदास उच्च विद्यालय टेंगरा कोलकाता से सेवानिबृत प्रधानाध्यापक कवि जी के नाम से मशहूर इंद्रदेव वारिसपुरी की गत 18जनवरी को अपने पैतृक निवास स्थान वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंडके वारिसपुर में निधन हो  गया ! वे लगभग 74 वर्ष के थे और लम्बे समय   से बीमार चल रहे थे !
साहित्यकार और कवि  के रूप में उन्होंने काफी ख्याति अर्जित किया ,दो दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी और प्रकाशित हुई ! दर्जनों बड़े पुरस्कार प्राप्त किये !कला प्रेमी ,समाज सेवा इनकी जूनून थी !ये महुआ ,राजापाकर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे !भोजपुरी फिल्म मझली भौजी में उन्होंने एक शिक्षक का किरदार निभाया था ! वे आईजेए  के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे !
इनके निधन की खबर पर इंडियन जर्नलिस्ट असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने कहा है की उनके निधन की खबर आज मिली ,हमने अपना सच्चे साथी को खो दिया है !भगवान् उन्हें अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें !
श्री वारिस पूरी के निधन पर उनके कॉलेज साथी प्रोफ़ेसर शुभनाथ प्रसाद धर्मेंद्र ,डा०विद्यानन्द सिंह ने कहा है की स्वर्गीय वारिसपुरी के कृतित्व को वर्षों याद किया  जाएगा !साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है !निसंदेह  वारिसपुरीजी साहित्य सेवा के साथ साथ अच्छे समाज सेवी थे !शिक्षक विश्वनाथ राम नागेंद्र पासवान ,कैप्टन डीके शर्मा ,धरीक्षण प्रसाद अनुज ,डाoधनपत दास ,शिक्षक विनोद कुमार सुमन आदि ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है !