**बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण**
पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखण्ड स्पेशल एरिया कमिटी(PBPJSAC) का हार्डकोर
नक्सल सूरज मुर्मू आज दिनांक -23.01.2023 को आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र,जिला पदाधिकारी मुंगेर,पुलिस अधीक्षक मुंगेर व समादेष्टा 215 वाहिनी सी.आर.पी.एफ. द्वितीय कमान अधिकारी 16 वाहिनी एस.एस.बी. जमुई के सम्मुख अपने निजी हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण करने वाले हार्डकोर नक्सली का नाम-पता :-
➡सूरज मुर्मू, पेo-बड़कू मुर्म सा0-रारोडीह ,थाना-खड़गपुर जिला-मुंगेर।
सूरज मुर्मू का आपराधिक इतिहास रहा है तथा ये हार्डकोर नक्सली होने के साथ-साथ यू.ए.पी.ए जैसे करीब 10 (दस) जघन्य कांडों में वांछित थे।