Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:35 Hrs(IST)
 logo img

हाजीपुर के थाथन बुजुर्ग पंचायत में गोली मारकर विनोद महतो की हत्या

 हाजीपुर  के थाथन बुजुर्ग पंचायत में गोली मारकर विनोद महतो की हत्या
Ramnath Vidrohi
Views: 23

: हाजीपुर  के थाथन बुजुर्ग पंचायत में गोली मारकर विनोद महतो की हत्या –

वैशाली  !हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत थाथन बुजुर्ग पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मुसाफिर पासवान के 53 वर्षीय पुत्र विनोद महतो की गोलियों से निर्मम हत्या कर दी गई। 
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मृतक विनोद महतो समाज में एक शांति प्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।दिन-दहाड़े इस तरह की घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।
जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की है।
पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा देने की भी बात कही गई।(रामविलास) इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
 पीडित परिजनों से मिलने वालों में चिराग पासवान के प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह राजकुमार पासवान सहित अन्य नेतागण शामिल थे !