Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:25 Hrs(IST)
 logo img

*शांत स॔तुलित जीवन के लिए आवश्यक है योग**अनुपमा सिंह सोनी*✍️

*शांत स॔तुलित जीवन के लिए आवश्यक है योग**अनुपमा सिंह सोनी*✍️
Ramnath Vidrohi
Views: 157

*शांत स॔तुलित जीवन के लिए आवश्यक है योग**अनुपमा सिंह सोनी*✍️
*****************************
शांत संतुलित जीवन के लिए आवश्यक है योग।
योग से मन प्रफुल्लित, और तन होता है निरोग।।

योग भाारतीय संस्कृति की पहचान है गुरु ज्ञान है।
योग संजीवनी बूटी प्राणपुंज सम्पूर्ण दर्शन विज्ञान है।

योग हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है,
हमारे शरीर,आत्मा को जोड़कर एकाग्रता बढ़ाता है।

योग मनुष्य में कुशाग्रता स्थिरता अनुशासन लाता है।
कार्यक्षमता को बढ़ाता है आत्म शुद्धिकरण करता है।

योग करें योग मानव को प्रकृति के साथ जोड़ता है।
नित्य योगाभ्यास मन के विकार,भ्रांति को तोड़ता है।

प्रतिदिन योगाभ्यास से बढ़ जाती है आन्तरिक शक्ति।
योग से मानसिक तनाव,अवसाद से मिलती है मुक्ति।

आधुनिक जीवन शैली से बढ़ रहे हैं  व्याधि, रोग।
आओ योग करें प्राणायाम करें काया बनाएं निरोग।

योग साधना है जीने की कला है हमारे लिए वरदान,
योग से स्वस्थ्य बने समाज योगासन से विश्वकल्याण।
स्वरचित
*अनुपमा सिंह सोनी*✍️