Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:12 Hrs(IST)
 logo img

रेलपुलिस ने 3 करोड़ का मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाया।

रेलपुलिस ने 3 करोड़ का मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाया।
Ramnath Vidrohi
Views: 66

लोकेशन :=पटना 
रेलपुलिस ने 3 करोड़ का मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाया।
अगर आप बिहार में रेल यात्रा कर रहे हैं । इस यात्रा में आपका मोबाइल ,लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी  या गुम हो जाए तो इसकी सूचना रेल थाना में अवश्य दर्ज कराए। रेल पुलिस ने इन चोरी या खोए सामानों की बरामदगी के लिए  ऑपरेशन मुस्कान चला रखा है।
         रेल पुलिस आपका मोबाइल या उन उपकरण बरामद कर आपको विधिवत लौटाएगी। पटना रेल पुलिस ने गत दो वर्षों  में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा रकम के मोबाइल उनके धारकों को लौट चुकी है ।  वर्ष 2025 के अप्रैल माह में पटना पुलिस ने 15 लाख ₹15000 का 101 मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को हटाया है।
    पटना के रेल एस पी अमितांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि राजकीय रेल पुलिस ने वर्ष 2023 में ऑपरेशन मुस्कान चलाया था। इस अभियान के तहत अप्रैल 2025 तक रेल पुलिस ने कुल 3 करोड़ 92 लाख 70 हजार रुपए के 2618 मोबाइल उनके वैध धारकों को लौटाया है। 
           
(पटना से एस एन श्याम की रिपोट)