Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:20 Hrs(IST)
 logo img

वामसेफ संगठन समाज जागरण व राष्ट्र जागरण का कार्य करता है: डॉ सुवचन राम

वामसेफ संगठन समाज जागरण व राष्ट्र जागरण का कार्य करता है: डॉ सुवचन राम
Ramnath Vidrohi
Views: 83

वामसेफ संगठन समाज जागरण व राष्ट्र जागरण का कार्य करता है: डॉ सुवचन राम 
विश्व विभूति पुस्तकालय अतरदह कच्ची पक्की मुजफ्फरपुर में बहुजन एकता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ सुवचन राम, राष्ट्रीय मार्गदर्शन वामसेफ सह सेवानिवृत प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि वामसेफ समाज जागरण व राष्ट्र जागरण का कार्य करता है। बामसेफ के तहत बहुजनों में चेतना के विकास हेतु कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। आम नागरिकों में समाज व देश के प्रति जागृति फैलाना ही बामसेफ का उद्देश्य है। वामसेफ के कार्यकर्ता समाज में बुद्धि,विवेक और समझ विकसित करने के लिए सतत कार्य करते हैं। इसके साथ ही वामसेफ बौद्धिक संपदा, धन और प्रतिभा की निरंतर आपूर्ति पर बल देता है। समाज में किसी भी अवधारणा को तर्क की कसौटी पर कसने की जरूरत है।
        विशिष्ट अतिथि वामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीवनेश्वर प्रकाश ने बामसेफ के उद्देश्य एवं कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
          अन्य वक्ताओं में मुजफ्फरपुर बामसेफ के संयोजक श्री ललन बैठा, ई. सुरेश प्रियदर्शी, श्री महेश प्रसाद, डॉ एम एन रजवी, श्री लालदेव जी, डॉ रंजीत कुमार, डॉ राजकुमार, श्री बालेश्वर राय ने बहुजन एकता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बामसेफ के कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री मुद्रिका दास ने किया।