Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:45 Hrs(IST)
 logo img

वैशाली:-पुलिस उप-महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र, श्री चंदन कुमार कुशवाहा के द्वारा पुलिस केन्द्र स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

वैशाली:-पुलिस उप-महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र, श्री चंदन कुमार कुशवाहा के द्वारा पुलिस केन्द्र स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
Ramnath Vidrohi
Views: 91

आज दिनांक-18.03.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र, श्री चंदन कुमार कुशवाहा के द्वारा पुलिस केन्द्र स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा गार्ड की सलामी के पश्चात् गार्ड निरीक्षण किया गया, साथ ही पुलिस केन्द्र स्थित सभी कार्यालयों का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया, सभी संबंधित शाखा प्रभारियों की मासिक, त्रैमासिक, छमाही एवं वार्षिक रिर्पोटो का अवलोकन किया गया एवं संबंधित बिंदुओ पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
महोदय द्वारा दंगा नियंत्रण बलों की कवायद उनकी तैयारी, साज-सज्जा एवं तत्परता का भी परीक्षण किया गया। साथ ही दंगा नियंत्रण बल को आधुनिक एवं नए सुरक्षा सामग्री से लैश होकर त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुँचने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।
पुलिस केन्द्र में नए बलों के प्रशिक्षण हेतु मैदानो, बैरकों एवं हॉस्पिटल का जायजा लिया गया साथ ही प्रशिक्षुओं के अध्ययन हेतु नए क्लास रूम निर्माण हेतु अग्रतर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया एवं सभी शाखा प्रभारियों को अपने सभी पंजियो/कायों को अद्यतन रखने हेतु आदेशित किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वैशाली, परि0 सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी अनु0पु0 पदाधिकारी, पुलिस उपा0 (रक्षित), पुलिस केन्द्र के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजुद रहे।