Tuesday, Jun 24, 2025 | Time 12:10 Hrs(IST)
 logo img

पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा नगर थाना, हाजीपुर का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा नगर थाना, हाजीपुर का निरीक्षण किया गया।
Ramnath Vidrohi
Views: 171

 दिनांक 09.03.2025 को पुलिस अधीक्षक, वैशाली के द्वारा नगर थाना, हाजीपुर का निरीक्षण किया गया।

जिसमें महोदय द्वारा थाना कार्यों की समीक्षा किया गया, थानाध्यक्ष को लंबित चल रहे कांड का त्वरित निष्पादन करने, गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण हेतु थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग, वारंट/कुर्की का निष्पादन,थाना सिरीस्ता के सभी पंजीयों को अद्यतन रखने एवं आगामी होली पर्व एवं होलिका दहन को लेकर शहरी क्षेत्रों मे असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमित पेट्रोलिंग करने हेतु  आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।