Tuesday, Jun 24, 2025 | Time 12:05 Hrs(IST)
 logo img

मुशहरी के सभी एच डब्लू सी पर हेल्थ कैंप का आयोजन

मुशहरी के सभी एच डब्लू सी पर हेल्थ कैंप का आयोजन
Ramnath Vidrohi
Views: 50

मुशहरी के सभी एच डब्लू सी पर हेल्थ कैंप का आयोजन

मुजफ्फरपुर। आकांक्षी प्रखंड मुशहरी के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर माह के प्रथम बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायती राज विभाग के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। मौके पर मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन जांच, शुगर, रक्तचाप, वजन के अलावा किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली उपलब्ध कराई गई। साथ ही योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन परामर्श के साथ साथ उपयुक्त परिवार नियोजन हेतु अस्थाई साधन जैसे, माला एन, छाया टैबलेट, अंतरा गर्भनिरोधक सुई, कंडोम मांग के अनुसार उपलब्ध कराई गई। जैसा कि मुशहरी प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित है, जिस अंतर्गत मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण के 12 बिन्दुओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुशहरी चंदन कुमार के द्वारा प्रत्येक माह आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की सभी 40 बिन्दुओं पे समीक्षा की जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के बिन्दुओं के सुधार किए जाने पे जिला एवं प्रखंड स्तर पर पर विशेष एवं सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर नसीरुल होदा आकांक्षी कार्यक्रम में सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को गति प्रदान करने में तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आकांक्षी कार्यक्रम को विशेष सहयोग हेतु नीति आयोग के द्वारा मुशहरी प्रखंड में  फैलो दर्शाना को नियुक्त किया है, एवं सभी 40 बिन्दुओं पे कार्य करने एवं सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को फलीभूत करने हेतु निदेशित भी किया गया है।