Monday, Jun 23, 2025 | Time 07:42 Hrs(IST)
 logo img

नेपाली बैंक खाता प्रयोग कर लोगो को लगा रहा था चूना जोगबनी के केशव यादव सहित 4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार।

नेपाली बैंक खाता प्रयोग कर लोगो को लगा रहा था चूना जोगबनी के केशव यादव सहित  4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
Ramnath Vidrohi
Views: 93

नेपाली बैंक खाता प्रयोग कर लोगो को लगा रहा था चूना जोगबनी के केशव यादव सहित  4 नेपाली नागरिक गिरफ्तार। 

6 महीने मे मोरंग जिले मे 200 लोगो से ठगी 7 करोड़ का लगाया चपत। 


जोगबनी (अररिया) 


नेपाल मे विभिन्न नेपाली नागरिक को कमीशन का प्रलोभन दे कर जोगबनी के केशव यादव के द्वारा बैंक मे खाता खोल कर साईबर क्राइम के मार्फत विदेश मे रहे लोगो को ठगी के आरोप मे नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही कमीशन के लोभ मे खाता खोल कर जोगबनी निवासी केशव यादव को देने के आरोप मे चार नेपाली नागरिक को भी मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

एक खाते पर पांच हजार का कमीशन


ठगी धंधा मे संलग्न जोगबनी निवासी केशव यादव के द्वारा  सामाजिक संजाल का प्रयोग कर अमेरीका, यूरोप, कनाडा जैसे देश मे रोजगार का प्रलोभन देने का विज्ञापन दे कर ऑनलाईन ठगी किया जाता था इसके ऐवज मे नेपाल मे खाता खोलने को लेकर एक खाता धारक को पांच हजार रुपए तक का कमीशन देने की बात पुलिस अनुसंधान मे सामने आया है वही बैंक खाते मे ठगी के माध्यम से आये रुपए को अन्य जगह ट्रांसफर करने की बात पुलिस के अनुसंधान मे सामने आई है। 

नेपाल पुलिस के काठमांडू स्थित साईबर सेल मे शिकायत के बाद जोगबनी के नेपाल सीमा से गिरफ्तारी। 

हजारो लोगो से ठगी के बाद नेपाल पुलिस के काठमांडू स्थित साईबर सेल मे कुछ लोगो के द्वारा शिकायत के बाद जोगबनी के नेपाल सीमा से मोरंग पुलिस ने  जोगबनी वार्ड संख्या तीन (पुराना) निवासी नरेश यादव के पुत्र 23 वर्षीय केशव यादव व खाता संचालन के लिए दिए चार नेपाली नागरिक को विभिन्न स्थान से गिरफ्तार किया है, केशव यादव को खाता संचालन करने के लिए देने के आरोप मे  कटहरी गाँवपालिका वार्ड तीन निवासी  सजनलाल पासवान का पुत्र 22 वर्षीय रोहित कुमार पासवान, 
    लक्ष्मी मलाह का 30 वर्षीय पुत्र बुद्धनारायण मलाह,  बिराटनगर महानगरपालिका वार्ड 8 निवासी गोपाल राय का 23 वर्षीय पुत्र  करण उर्फ अमीत राय,  मोरंग जिले के पथरी शनिश्चरे नगरपालिका वार्ड नं. 5 निवासी चन्द्र प्रसाद राजबंशी के 25 वर्षीय पुत्र  बोधराज राजवशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

    ऐसे हुई गिरफ्तारी


मोरंग पुलिस परवक्ता सह डीएसपी बेद प्रकाश जोशी के अनुसार  विराटनगर महानगर पालिका वार्ड संख्या 11 निवासी महेश कुमार चौधरी के द्वारा  सामाजिक संजाल मे आए  वैदेशिक रोजगार का विज्ञापन देख कर  कई किश्त मे 66  लाख 67 हजार रुपए भेजने के बाद  विदेश भेजे जाने को लेकर लगातार समय बदलने के बाद इसका शिकायत पुलिस मे किया था जिसके बाद अनुसंधान पश्चात इनकी गिरफ्तारी हुई है। 


डीएसपी वेदप्रकाश जोशी के अनुसार  यादव संगठित गिरोह का मुखिया है पुलिस कई एंगल से इस मामले का अनुसंधान कर रही है  । डीएसपी जोशी के अनुसार यादव के द्वारा  जनमजदुरी करने वाले  नेपाली नगरिक से पहचान बढ़ा कर समान्य रकम दे कर बैंक खाता खोलवा कर अवेध् कार्य कर रहा था।

मोरंग जिले मे ही 6 महीने में  7 करोड़ से ज्यादा की ठगी


पुलिस के अनुसार मोरंग जिले मे ही गिरफ्तार यादव के द्वारा पिछले6 महीने मे 200 से ज्यादा लोगो से 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुका है पुलिस के अनुसार अन्य स्थान मे भी ठगी के शिकार हुए लोगो से जानकारी ली जा रही है। 

जोगबनी मे नेपाली मोबाइल का नेटवर्क सीमाआरपार अपराधी के लिए वरदान

नेपाल सीमा से सटे जोगबनी मे जहाँ भारतीय मोबाइल नेटवर्क बड़ी मुश्किल से मिलता है तो कई बार बाजार मे ही अंतराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा अपने आप उपलब्ध हो जाती है जिसका सीधा फायदा सीमा आरपार अपराध मे शामिल रहे अपराधी, ड्रग्स माफिया उठाते है जिसको लेकर न ही जिला प्रशासन गम्भीर है न ही टेलिकॉम कम्पनी जो कई सवाल खड़े करता है।