Tuesday, Jun 24, 2025 | Time 08:27 Hrs(IST)
 logo img

*डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन*

*डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन*
Ramnath Vidrohi
Views: 61

*डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन*
 भगवानपुर स्थित डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया| इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० सी० वी० रमण विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ० बसंत कुमार सिंह, विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह, उप-कुलसचिव प्रो० अमरीश कुमार सिंह, भगवानपुर थाना के दरोगा उर्मिला कुमारी मौजूद थीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कृषि विभाग के एटीएम पद पर आसीन राकिया नाज़ खान तथा सलोनी प्रिया एवं भगवानपुर थाना मैनेजर निशा कुमारी मौजूद थीं| 
विश्वविद्यालय प्रति-कुलपति, कुलसचिव एवं उप-कुलसचिव द्वारा दरोगा उर्मिला कुमारी, एटीएम राकिया नाज़ खान तथा सलोनी प्रिया को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया| विश्वविद्यालय प्रति-कुलपति डॉ० बसंत सिंह ने कहा कि समाज को एक नारी मां, बहन और पत्नी के रूप में हमेशा जरूरत होती है| नारी और पुरुष दोनों समाज रूपी गाड़ी के पहिए है, किसी के बिना एक विकसित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है| विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ० ब्रिजेश सिंह ने महिला उत्थान की बात करते हुए कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में महिला कर्मचारी के अनुकूल वातावरण है जिसमें वें बढ़- चढ़कर सभी कार्यों में पुरुष से आगे निकल सकते हैं| उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारे विश्वविद्यालय में 40% संख्या छात्राओं की है|
उर्मिला कुमारी ने कहा कि नारी को समाज में दुर्गा का प्रतीक माना जाता है फिर भी आज हम बहुत से उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं| उन्होंने महिलाओं से आवाहन किया कि इसके बावजूद हमें आगे बढ़ाना है और विकसित भारत का निर्माण करना है| 
   सभी महिला कर्मचारीयों एवं गन्नामान्य को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया|