Monday, Jun 23, 2025 | Time 09:44 Hrs(IST)
 logo img

बॉर्डर पर नशे के कारोबार को रोकना मेरी पहली प्राथमिकताः डीआईजी

बॉर्डर पर नशे के कारोबार को रोकना मेरी पहली प्राथमिकताः डीआईजी
Ramnath Vidrohi
Views: 80

बॉर्डर पर नशे के कारोबार को रोकना मेरी पहली प्राथमिकताः डीआईजी

जोगबनी (अररिया) 



 भारत-नेपाल बॉर्डर पर नशे के कारोवार पर लगाम लगाना आवश्यक है। इसके लिए संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। उक्त बाते शुक्रवार को 
 बिराटनगर स्थित कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय मे भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच सह
 भारत-नेपाल रेल यात्री सहजीकरण समिति के प्रमुख सलाहकार महेश साह स्वर्णकार के अगुवाई मे कोसी प्रदेश पुलिस प्रमुख डीआईजी  चन्द्र कुबेर खापुङ के
स्वागत कार्यक्रम के दरमीयां
  डीआईजी चन्द्र कुबेर खापुङ 
 ने यह बातें कही। समिति के प्रमुख सलाहकार  महेश साह स्वर्णकार, अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पवन कुमार साह सचिव विकास कुमार मंडल के नेतृत्व में रही   शिष्टमंडल के द्वारा शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा के विभिन्न मुद्दे
पर चर्चा किया किया गया। खासकर नशे के कारोबार को और सशक्त रुप से रोकने, साइबर क्राइम को रोकने सहित मामलों की चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारी के द्वारा डीआईजी खापुङ
 के समक्ष बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिता जाहिर करते हुए सीमा इलाके में लगातार दो देशीय समन्वय में लगातार कारोबारी के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग रखी गयी। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा  ने प्रदेश पुलिस प्रमुख को कहा कि दिन प्रतिदिन युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे है
लेकिन कारोबारी का कारोबार पुख्ता कार्यवाही नहीं होने से घटने की जगह बढ़ रहा है। वहीं समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने प्रदेश पुलिस प्रमुख
से कहा कि नशे के कारोवार को रोकथाम के लिए अब जो कारोबारी है चाहे नेपाल के हो या भारत के, इनकी पहचान सार्वजनिक करने से काफ़ी हद

तक कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं सभी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश पुलिस प्रमुख की  ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना ही
है। वे खुद इस मुद्दे पर गंभीर है ,इसके लिए सशक्त रणनीति बनायी जा रही है। उन्होंने आम जन से भी आग्रह किया है कि अपने स्तर से भी जागरूकता अभियान चलाने। सभी के सहभागिता से ही नशे के कारोबार को रोकथाम संभव है।