Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:18 Hrs(IST)
 logo img

जिला स्तरीय सम्मेलन सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन आगामी 18 फरबरी 2024 को

जिला स्तरीय सम्मेलन सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन आगामी 18 फरबरी 2024 को
Ramnath Vidrohi
Views: 84

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत गोरौल चौक स्थित मुक्ति आनंद के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता  संघ के वैशाली जिला अध्यक्ष राज कुमार सहनी उर्फ मिनी कैप्टन राज साहनी ने  किया।बैठक के पश्चात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री साहनी ने कहा कि संघ और समाज को मजबूत बनाने के लिए निषाद  पिछड़ा समाज के भाई   बहनों  का एक जिला स्तरीय सम्मेलन सह नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन आगामी 18 फरबरी 2024 दिन रविवार को  वैशाली जिले के गोरौल चौक स्थित राम जानकी सह शिवालय के प्रांगण में होना निश्चित हुआ है। जिला स्तरीय  वंचित समाज की बैठक बिहार निषाद संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेंद्र साहनी,महासचिव धीरेंद्र निषाद जी, विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी,मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद,बरारी विधायक विजय सिंह निषाद,विधायक सिद्धार्थ पटेल,पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी,एमएलसी भीष्म साहनी,  संघ के प्रदेश संरक्षक डॉक्टर राज भूषण चौधरी,पूर्व विधायक राम चंद्र सिंह निषाद मोरवा,पूर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद मोरवा, भाई अरविंद निषाद, कैप्टन कमलेश,बहन मीना साहनी, सहित वंचित समाज के पंचायत प्रतिनिधि एवम संघ के प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। श्री साहनी ने कहा की संघ के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत हो गई है और  लोगो से जन संपर्क भी रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। श्री साहनी ने वंचित समाज के भाई बहनों से गुजारिश किया है उक्त सम्मेलन में अधिक संख्या में आकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे।