Monday, Jun 23, 2025 | Time 02:34 Hrs(IST)
 logo img

कॉंग्रेस अध्यक्ष बनने पर अखिलेश सिंह को दीपक सिंह ने दिया बधाई !!

कॉंग्रेस  अध्यक्ष बनने पर अखिलेश सिंह को दीपक सिंह ने दिया बधाई !!
Ramnath Vidrohi
Views: 211

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
गोरौल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष सह भारत जोड़ो यात्रा के कार्डिनेटर दीपक कुमार सिंह ने  अपने बधाई संदेश में कहा है कि अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी को काफी ज्यादा स्थिरता एवं मजबूती मिलेगी। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई संदेश देने वालों में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष कुमार पप्पू, अभिषेक कुमार अमित, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश राम, छोटेलाल सहनी उर्फ छोटू सहित अन्य शामिल हैं।