Monday, Jun 23, 2025 | Time 05:18 Hrs(IST)
 logo img

रांची के बरियातू थाने में महिला दारोगा के साथ मारपीट,:- तीन गिरफ्तार

रांची के बरियातू थाने में महिला दारोगा के साथ मारपीट,:-   तीन  गिरफ्तार
Ramnath Vidrohi
Views: 86

रांची के बरियातू थाने में महिला दारोगा के साथ मारपीट करने की बात सामने आ रही है। मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस महिला दरोगा के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है उनकी पहचान बरियातू थाने में पदस्थापित महिला एसआई एस मुर्मू के रूप में हुई है। उनको थाने में आए शिकायतकर्ताओं ने ही पीटा है। पूरी घटना को बरियातू थाना परिसर में ही घटी है। गिरफ्तार आरोपियों में रवींद्र पांडेय उसकी बहन ज्योति पांडेय और सुमित्रा पांडेय शामिल हैं। तीनों आरोपी लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड के रहने वाले हैं।